Explore

Search

June 26, 2026 12:51 am

नशा मुक्ति जन चेतना रैली से दिया नशा छोड़ने का संदेश, जिला कलक्टर ने हरी झंडी दिखाकर रैली को किया रवाना

चित्तौड़गढ़। निदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार 17 जून से 26 जून तक आयोजित किए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज जिला प्रशासन एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा नशा मुक्ति जन चेतना रैली का आयोजन किया गया।

जिला कलक्टर परिसर से आयोजित रैली को जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री रघु शर्मा, नारकोटिक्स विभाग, स्काउट विभाग के प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जन चेतना रैली कलेक्ट्रेट चौराहा से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टेण्ड होते हुए चामटी खेड़ा चौराहा पर संपन्न हुई। रैली में नशा मुक्ति जनचेतना रथ के साथ विभिन्न नशा मुक्ति केंद्रों के लाभार्थी एवं शिक्षण संस्थाओं के छात्र शामिल हुए। प्रतिभागियों ने नशे के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करते हुए नशा छोड़ने का संदेश दिया। उपनिदेशक, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जितेन्द्र कुमार गढ़वाल ने बताया कि नशा मुक्ति अभियान के साप्ताहिक कार्यक्रमों के अंतर्गत जन चेतना रैली का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान नुक्कड़ नाटक, रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता, पोस्टर विमोचन, बैनर व होर्डिंग के माध्यम से जनजागरूकता सहित योग दिवस पर भी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर