Explore

Search

August 26, 2026 12:01 pm

खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराए बाइक सवार युवक की उदयपुर में उपचार के दौरान मौत

बेगूं। पारसोली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे नंबर 27 चित्तौड़गढ़ कोटा राजमार्ग पर खेरपुरा के पास सोमवार को ईंटों से भरी खड़ी हुई पंचर ट्रैक्टर ट्राली को बाइक सवार अनुराग दमामी निवासी श्रीनगर पुलिस थाना बेगू ने पीछे से टक्कर मार दी थी जिसे अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल अनुराग को पारसोली स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जिसका प्राथमिक उपचार कर चित्तौड़गढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। अनुराग की ज्यादा तबीयत खराब होने से उसे उदयपुर के लिए रेफर कर दिया जहां पर आज शुक्रवार को उपचार के चलते की मौत हो गई। युवक की मौत की सूचना मिलने के बाद पारसोली पुलिस थाने के एएसआई देवीलाल शुक्रवार को उदयपुर पहुंचे। पुलिस द्वारा अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर