Explore

Search

September 21, 2026 11:32 pm

चित्तौड़गढ़ में प्री-मानसून एक्टिविटी: आधे घंटे की झमाझम बारिश से भीगा शहर, एक इंच से अधिक बरसात दर्ज

चित्तौड़गढ़। गर्मी और उमस से परेशान लोगों को बारिश से राहत मिली हैं। जिले में प्री-मानसून का दौर शुरू हो चुका है। सुबह से ही सूरज के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल कर रखा था, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में घने बादलों की आवाजाही के साथ ही तेज हवाओं का दौर शुरू हुआ, और देखते ही देखते करीब आधे घंटे तक झमाझम बारिश हुई। आधे घण्टे की बारिश में 28 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई। इस मूसलाधार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे पूरा मौसम सुहाना हो गया है। इस प्री-मानसून की बारिश ने जहाँ आमजन को बड़ी राहत दी है, वहीं अन्नदाताओं के चेहरे भी खिल उठे हैं। किसान अब खरीफ की फसलों की बुआई में जुट गए हैं। जानकारों के मुताबिक इस समय हुई बारिश से बुवाई की गई फसलों को जबरदस्त फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ ही दिनों में मानसून पूरे प्रदेश में दस्तक देने वाला है, जिसके बाद मूसलाधार बारिश का दौर शुरू होगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर