Explore

Search

July 14, 2026 11:01 am

नव नियुक्त शहर कोतवाल ने संभाला मोर्चा, चित्तौड़गढ़ में पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। नव नियुक्त कोतवाल रजनीश कुमार और पुलिस जाब्ता ने शहर के मुख्य और व्यस्त इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। मुख्य उद्देश्य सड़कों से अतिक्रमण हटाना, यातायात को सुगम बनाना और आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक मजबूत करना है। पुलिस टीम ने चित्तौड़ शहर के देहली गेट, पावटा चौक, गोल प्याऊ, सहकार सर्कल और किला रोड़ जैसे प्रमुख मार्गों पर पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस ने स्थानीय दुकानदारों को अपने सीसीटीवी कैमरे सुचारू रखने और वाहनों को उचित स्थान पर ही पार्क करने की हिदायत दी। पैदल गश्त के दौरान पुलिस ने आम जनता से भी संवाद किया और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उनसे फीडबैक लिया। शहर कोतवाल ने बताया कि थानाक्षेत्र के अलग-अलग इलाकों में पुलिस द्वारा गस्त की जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर