Explore

Search

November 18, 2026 12:39 pm

बेगूं उप कारागृह के नए जेलर होंगे प्रहलाद गुर्जर

बेगूं। उप कारागृह में प्रशासनिक बदलाव के चलते बेगूं उप कारागृह में बुधवार को प्रहलाद गुर्जर ने नए जेलर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्राप्त जानकारी अनुसार नियुक्ति किशन लाल मीणा के स्थानांतरण के बाद की गई है, जिन्हें अब भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा में पदस्थापित किया गया है।
नवनियुक्त जेलर प्रहलाद गुर्जर का उप कारागृह पहुंचने पर स्टाफ कर्मियों ने माल्यार्पण कर और तिलक लगाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। जेलर गुर्जर ने स्टाफ कर्मियों का आभार व्यक्त किया और अपनी नई जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
वहीं दूसरी ओर निवर्तमान जेलर किशन लाल मीणा को भी भव्य विदाई दी गई। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों की सराहना करते हुए स्टाफ ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। किशन लाल मीणा ने भी सभी स्टाफ कर्मियों को उनके सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर उप कारागृह के सभी स्टाफ कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित थे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर