
चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की जिले में प्रस्तावित यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने मंगलवार को जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर 16 अगस्त को प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की तथा सभी संबंधित विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित यात्रा को लेकर सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सौंपे गए दायित्वों को निर्धारित समय में पूरा करें। उन्होंने कार्यक्रम स्थल, आवागमन, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, पेयजल, विद्युत, चिकित्सा, स्वच्छता, बैठक एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विभागवार समीक्षा की।
उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहे। संबंधित अधिकारी अपने-अपने विभाग से जुड़ी व्यवस्थाओं का व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करें कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूर्ण हों।
जिला कलक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री की प्रस्तावित यात्रा जिले के लिए महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। ऐसे में सभी अधिकारी पूर्ण गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आयोजन के दौरान आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यातायात एवं कानून-व्यवस्था से जुड़ी व्यवस्थाएं भी प्रभावी एवं सुचारू रहें।
बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की तैयारियों एवं कार्य योजना की जानकारी दी। जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रस्तावित यात्रा से संबंधित सभी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़