Explore

Search

September 24, 2026 11:18 am

पाँच सूत्रीय मांग को लेकर डीएनसी को सौंपा पत्र

भादसोड़ा। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो राजस्थान, कोटा के उप नारकोटिक्स आयुक्त  नरेश बुंदेल, सहायक उप नारकोटिक्स आयुक्त (एडीएनसी) जबर सिंह राजपुरोहित, अधीक्षक जगदीश मावल, डीओओ बीएन मीणा का भादसोड़ा सरपंच डॉ. शम्भू सुथार ने भगवान सांवलिया सेठ का महाप्रसाद एवं उपरना भेंट कर स्वागत किया। गुरुवार को चित्तौड़गढ़ में नारकोटिक्स विभाग द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में डॉ. सुथार ने किसान हित में डीएनसी बुंदेल को पत्र सौंपा, जिसमें अफीम किसानों को मार्फिन का प्रत्यक्ष एवं पुनः परीक्षण की सुविधा देने, अफ़ीम खरीद मूल्य बढ़ाने, अफ़ीम काश्त की दो प्लॉट में अनुमति देने, सीपीएस पद्धति को समाप्त कर ग़म पद्धति में लाइसेंस जारी करने, सन 1998 से विभिन्न कारणों से कट्टे हुए पट्टे बहाल करने इत्यादि पाँच सूत्रीय मांग की गई। डॉ. सुथार के साथ ज्ञापन पत्र सौंपने के दौरान रामचंद्र, राधे सुथार, मांगीलाल जाट, प्रेमशंकर नपानिया आदि मौजूद थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर