
चंदेरिया। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड, बिरला सीमेंट वर्क्स के परिसर में एम.पी. बिड़ला अस्पताल की टीम के सहयोग से एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कुल 33 प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस अवसर पर यूनिट हेड, एचआर हेड सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को सराहनीय बताया और कहा कि रक्तदान जैसा पुण्य कार्य समाज सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है।एम.पी. बिड़ला अस्पताल की चिकित्सा टीम ने शिविर को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग दिया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़