













चित्तौड़गढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रस्तावित एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान निम्बाहेड़ा में आमजन की सुविधा, यातायात के सुचारू संचालन एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा विशेष यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था की गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री के एक दिवसीय निम्बाहेड़ा दौरे के कार्यक्रम के दौरान यातायात संचालन को व्यवस्थित रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन, पार्किंग स्थल एवं ड्रॉप-ऑफ प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं। पुलिस द्वारा आमजन एवं कार्यक्रम में आने वाले वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।
इन मार्गों से आने वाले वाहनों के लिए पार्किंग व्यवस्था







चित्तौड़गढ़–कपासन–बेंगू–गंगरार की तरफ से आने वाले वाहन
नेशनल हाईवे वसुंधरा विहार तिराहे से होते हुए वसुंधरा विहार कॉलोनी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर वाहन पार्क किए जाएंगे।
प्रतापगढ़–छोटीसादड़ी–नीमच की तरफ से आने वाले वाहन
नेशनल हाईवे बड़ौली माधोसिंह तिराहे से राजमाता सिंधिया पार्क के सामने यात्रियों को उतारकर वाहन वसुंधरा विहार कॉलोनी में निर्धारित पार्किंग स्थल पर पार्क किए जाएंगे।
उदयपुर–बड़ीसादड़ी की तरफ से आने वाले वाहन
साकरिया चौराहा से सर्विस लाइन होते हुए नेशनल हाईवे बड़ौली माधोसिंह तिराहे से राजमाता सिंधिया पार्क के सामने यात्रियों को उतारकर वाहन वसुंधरा विहार कॉलोनी में पार्क किए जाएंगे।
विशेष निर्देश : बसों एवं वाहनों में आने वाले यात्रियों को केवल निर्धारित ड्रॉप-ऑफ प्वाइंट पर उतारकर वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही पार्क किया जाएगा।
कार पार्किंग की व्यवस्था
नेशनल हाईवे बड़ौली माधोसिंह तिराहे से निम्बाहेड़ा जाने वाले मार्ग पर दाहिनी ओर निम्न स्थानों पर कार पार्किंग की व्यवस्था रहेगी—
बजरंग विहार कॉलोनी
रॉबिन स्कूल की गली
तनिष्क होटल के पास
हाईटेक किचन के पीछे
पशु चिकित्सालय के पास
जिला स्तरीय अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों के वाहनों हेतु पार्किंग-
जिला स्तरीय अधिकारियों, DLO एवं अन्य अधिकारियों के वाहनों के लिए बड़ौली माधोसिंह रोड से सभा स्थल (अंबेडकर महाविद्यालय, निम्बाहेड़ा) के बाये गेट से होकर स्थायी हेलीपैड से पूर्व की तरफ निर्धारित पार्किंग व्यवस्था रहेगी।
यातायात पुलिस उप अधीक्षक भूरा राम के अनुसार चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान तैनात किए गए हैं। आमजन से अपील है कि निर्धारित रूट एवं पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, पुलिसकर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें तथा अनावश्यक रूप से सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित न करें।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -