Explore

Search

August 17, 2026 2:44 am

प्रशासन

राष्ट्रीय एकता और भाईचारे के संदेश के साथ शहरभर में गूंजे देशभक्ति के तराने

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर कौमी एकता और देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। यहाँ मुस्लिम समाज की तिरंगा कमेटी की ओर से एक विशाल तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी इस रैली ने पूरे चित्तौड़गढ़ को राष्ट्रभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया। रैली का शुभारंभ गांधी नगर स्थित अंजुमन स्कूल से दोपहर 3 बजे हुआ, जहाँ शहर कोतवाल रजनीश कुमार गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर युवाओं को रवाना किया। हाथों में लहराता तिरंगा और भारत माता की जय के नारों के साथ सैकड़ों बाइक सवार युवाओं ने शहर में प्रवेश किया। यह रैली खनिज भवन, वी-मार्ट, कलेक्ट्री चौराहा, सुभाष चौक और राणा सांगा बाजार होते हुए गुजरी। पूरे रास्ते गूंजते देशभक्ति गीतों ने माहौल को पूरी तरह से राष्ट्रभक्तिमय बना दिया। रैली का उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सौहार्द का संदेश देना रहा। रैली के दौरान शहरवासियों का उत्साह भी देखने लायक था। जगह-जगह लोगों ने छतों और सड़कों से युवाओं पर पुष्पवर्षा की। कई स्थानों पर रैली में शामिल लोगों के लिए शरबत वितरण का आयोजन किया गया। विभिन्न मार्गों से होती हुई यह रैली पुनः अंजुमन स्कूल पहुँचकर संपन्न हुई, जहाँ तिरंगा कमेटी ने रैली को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए सभी चित्तौड़गढ़ वासियों एवं पुलिस-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान रशीद मोहम्मद उर्फ़ कालू, आरिफ अली एडवोकेट, मोहमद खान कायमखानी,  अल्लानूर खान कायमखानी, यूनुस खान उर्फ़ संजू, जफ़र खान, जिलानी खान, मोहम्मद इकबाल अब्बासी, अशफाक खान, शोहेब अली, आरिफ मोहम्मद मेव एडवोकेट, अनवर हुसैन, अमजद खान, शब्बीर अली, ताहिर हुसैन, हसन बरकाती, सैय्यद अकरम अली, आदम खान, जाकिर कुरैशी, मुबारिक घोसी, रमजान खान कायम खानी, अकील खान, जाकिर हुसैन, खुसरु कमाल नीलगर, बशीर मोहम्मद, सिद्दीक शेख, जावेद खान,  मोहसिन खान, सिद्दीक खान, शोहेब खान,  सादिक़ पंजाबी, अजहर नीलगर, अशरफ मंसूरी, आरिफ हुसैन, शाहिद हुसैन, मोनू,  जाकिर हुसैन, जुबेर भिस्ती, मोहम्मद अनीस छीपा सहित कई युवा उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर