Explore

Search

August 17, 2026 9:12 am

प्रशासन

नकली पिस्तौल, असली दहशत, बेगूं पुलिस का बड़ा एक्शन

बेगूं। थाना पुलिस ने पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करने और आमजन में दहशत फैलाने की कोशिश करने वाले युवक को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक हाथ में पिस्तौल जैसी एयरगन लहराते हुए रील बना रहा था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर खुद का भौकाल चमकाने की कोशिश में जुटा था। जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ।

विशेष अभियान के तहत पुलिस की पैनी नजर
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि जयपुर पुलिस मुख्यालय द्वारा सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और भय उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देशों की पालना में पुलिस थाना बेगूं द्वारा सोशल मीडिया पर निगरानी के दौरान सामने आया कि युवक कैलाश बलाई द्वारा पिस्तोलनुमा एयरगन के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल की गई। उक्त रील के माध्यम से आमजन में दहशत उत्पन्न करने का प्रयास किया गया। इस संबंध में बेगूं पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए रील बनाने एवं वायरल करने वाले युवक कैलाश पुत्र सुखलाल बलाई निवासी सुलीमगरा को पुलिस ने धारा 151 CrPC( BNSS की धारा 170) के तहत शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार किया है।

 

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर