Explore

Search

August 18, 2026 9:43 pm

कांवड़ यात्रा के बीच आस्था और सेवा का अनोखा संगम: सिंगोली में बना 536 यूनिट रक्तदान का महा रिकॉर्ड

बेगूं। राजस्थान के बेगूं क्षेत्र की सीमा से सटे मध्य प्रदेश के सीमावर्ती कस्बे सिंगोली में स्वैच्छिक रक्तदान का एक ऐसा महाकुंभ देखने को मिला, जिसने मानव सेवा का नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। श्री धाकड़ महासभा युवा संघ और टीम जीवनदाता नीमच के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने क्षेत्र में सेवा का नया इतिहास रच दिया है। शिविर में अंचलवासियों के अभूतपूर्व उत्साह के चलते 536 यूनिट रक्तदान का ऐतिहासिक आंकड़ा दर्ज किया गया।

शिवभक्तों की अनोखी मिसाल, महिलाओं ने पेश की नजीर

इस शिविर की सबसे खास बात आस्था और मानव सेवा का अनूठा मेल रही। डीकेन से तिलस्वां महादेव की ओर जा रहे कांवड़ियों ने यात्रा के बीच रुककर सहर्ष रक्तदान किया। युवाओं के भारी जोश के बीच 11 महिला रक्तदाताओं ने भी आगे बढ़कर रक्तदान किया और समाज को नया संदेश दिया। शिविर में सिंगोली, झांतला, रतनगढ़, जाट, जावद और डीकेन क्षेत्र के ग्रामीणों का सहयोग।

दिग्गजों की मौजूदगी और समर्पित टीमवर्क
शिविर में धाकड़ महासभा युवासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्जुन धाकड़, हरीश धाकड़ जावद, मोहन धाकड़ (राणावत खेड़ा), शंभूलाल धाकड़ कांकरिया तलाई, शांतिलाल धाकड़ महुपुरा और शांतिलाल धाकड़ गुलसरी की उपस्थिति रही।
आयोजन को सफल बनाने में टीम जीवनदाता के सोनू धाकड़ शहनातलाई, प्रकाश धाकड़, छितर धाकड़ सिंगोली के साथ साथ दीपक, पप्पू, अनिल, अरविंद, सागर, कैलाश, अनुराग विश्नोई और अर्जुन धाकड़ सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर