Explore

Search

September 24, 2026 10:04 am

बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

चंदेरिया। बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड के बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस राष्ट्रभक्ति एवं उत्साह के साथ हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण, संबोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत एम.पी. बिरला हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में ध्वजारोहण के साथ हुई। बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स के इकाई प्रमुख जयन्त काण्डपाल ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके पश्चात बिरला सीमेंट वर्क्स एवं चंदेरिया सीमेंट वर्क्स परिसर में इकाई प्रमुख जयन्त काण्डपाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारीगण, कर्मचारीगण एवं श्रमिक बंधु उपस्थित रहे। इकाई प्रमुख ने उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं तथा राष्ट्र निर्माण में उद्योग, संस्थान एवं प्रत्येक कर्मचारी की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने सभी से अपने कार्यक्षेत्र में निष्ठा, अनुशासन, उत्कृष्टता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए संस्थान की प्रगति में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान अपने कार्यक्षेत्र में अनुकरणीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सम्मानित कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में एचआर हेड हेमंत किशोर श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिक बंधुओं के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।
इसके पश्चात इकाई प्रमुख जयन्त काण्डपाल ने बिरला सीमेंट की जय सूरजना माइंस में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र एवं संस्थान की प्रगति के लिए समर्पित होकर कार्य करने का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह की अगली कड़ी में बिरला शिक्षा केंद्र में इकाई प्रमुख जयन्त काण्डपाल द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, इस अवसर पर संस्था प्रधान ने विद्यार्थियों को शिक्षा मंत्री का संदेश पढ़ कर सुनाया गया उपस्थित सभी लोगों में राष्ट्रप्रेम एवं उत्साह का संचार किया। इस अवसर पर इकाई प्रमुख जयन्त काण्डपाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें देश के उज्ज्वल भविष्य की नींव बताते हुए शिक्षा, अनुशासन, संस्कार एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सम्पूर्ण आयोजन के दौरान वातावरण देशभक्ति, उत्साह एवं राष्ट्रप्रेम की भावना से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर