Explore

Search

August 18, 2026 8:34 pm

चित्तौड़गढ़ में तीसरी महिला से लिव-इन विवाद में चले गोली-लट्ठ: पति ने पत्नी को गोली मारी, बेटे ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला; दो की मौत

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। गंगरार थाना क्षेत्र के सुवानिया गांव स्थित खेत पर पारिवारिक विवाद में दोहरे हत्याकांड से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। लिव-इन रिलेशनशिप को लेकर हुए झगड़े में पति ने पहली पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, जिसके बाद गुस्साए बेटे ने पिता की लट्ठ से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना में तीसरी पत्नी भी गंभीर रूप से घायल हुई है। चित्तौड़गढ़ कोतवाली थाना क्षेत्र के भेरू सिंह जी का खेड़ा निवासी भगवाना कालबेलिया की दो पत्नियां थीं। वह पिछले कुछ समय से सुवानिया गांव के पास एक खेत पर तारा कालबेलिया नामक महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। देर रात उसकी पहली पत्नी लाडू, दूसरी पत्नी भोमली और भोमली का बेटा अनिल उसे वापस घर ले जाने के लिए खेत पर पहुंचे। घर लौटने की बात को लेकर भगवाना और दोनों पत्नियों के बीच विवाद बढ़ गया। बहस के दौरान भगवाना ने अपने पास रखी बंदूक से दूसरी पत्नी भोमली पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से भोमली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मां की हत्या से तैश में आए बेटे अनिल ने पास पड़े लट्ठ से पिता भगवाना के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे भगवाना की भी मौके पर ही मौत हो गई। अनिल ने पिता की लिव-इन पार्टनर तारा पर भी लट्ठ से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसे जिला अस्पताल से उदयपुर रेफर किया गया जहाँ उसका ईलाज जारी हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया और जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाएं। घटनास्थल की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने आरोपी पुत्र अनिल को रात में ही डिटेन कर लिया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर