Explore

Search

August 22, 2026 4:04 am

आगामी त्योहारों को लेकर बेगूं थाने में सीएलजी बैठक आयोजित

बेगूं। आगामी त्योहारों को लेकर बेगूं थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बारावफात, महाकाल की शाही सवारी, गणेश चतुर्थी,जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी सहित आगामी त्योहारों के दौरान शांति, कानून व्यवस्था एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। नव पदस्थापित डीवाईएसपी अंकित कुड़ी ने अपनी पदस्थापना के बाद पहली बार आयोजित सीएलजी बैठक में भाग लिया। इस दौरान सीएलजी सदस्यों ने साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। डीवाईएसपी कुड़ी ने कहा कि चुनावी आचार संहिता प्रभावी है, ऐसे में सभी लोग निर्धारित नियमों का पालन करें और त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में मनाएं।
बैठक में आचार संहिता के मद्देनजर नगर क्षेत्र के लाइसेंसी हथियार धारकों को अपने हथियार बेगूं थाने में जमा कराने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने सीएलजी सदस्यों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा विवाद की स्थिति उत्पन्न होने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। त्योहारों के दौरान पुलिस द्वारा भी क्षेत्र में कड़ी निगरानी रखी जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखने के साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सीएलजी सदस्यों ने नगर में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आगामी त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बैठक में डीवाईएसपी अंकित कुड़ी, तहसीलदार गोपाल जीनगर, बेगूं थानाधिकारी चंपाराम सहित सीएलजी सदस्य मौजूद रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर