Explore

Search

August 25, 2026 5:02 am

वर्दी भारतीय सेना की, लेकिन जवान निकला फर्जी,जांच हुई तो खुल गई पोल

बड़ीसादड़ी। पुलिस थाना बड़ीसादड़ी ने कार्रवाई करते हुए भारतीय सेना का सदस्य नहीं होते हुए स्वयं को भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स का जवान बताकर सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर भारतीय सेना की वर्दी में स्वयं के फोटो, वीडियो एवं रील प्रसारित करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

आरोपी द्वारा भारतीय सेना की वर्दी पहनकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो एवं वीडियो प्रसारित किए जा रहे थे। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि 21 अगस्त 2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस पुणे द्वारा बड़ीसादड़ी थाने पर सूचना मिली कि भारत सिंह पिता रामसिंह राजपूत निवासी खरदेवला थाना बड़ीसादड़ी ने अपने आप को प्रतिरूपण कर भारतीय सेना की राजपूताना राईफल का जवान होना बताकर सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउण्ट बनाकर भारतीय सेना से सम्बधिंत फर्जी वीडियों सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर रखे है।

पुलिस की विशेष टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा सदिग्ध भारत सिंह को डिटेन किया जाकर कब्जे में मिले दो एन्ड्रायड मोबाईलों का विश्लेषण किया जाकर सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म चैक किया तो फेसबुक, इंस्टाग्राम एवं युटुब पर अकाउण्ट बना हुआ होकर प्रोफाईल फोटों में भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए स्वयं की फोटों लगा कर प्लेटफॉर्म पर भारतीय सेना की वर्दी पहने हुए फोटो / वीडीयों की पोस्ट शेयर करना पाई जाने से एवं भारतीय सेना का सदस्य नही होते हुए भी भारतीय सेना की पोशाक पहन कर सोशल मीडीया प्लेटफॉर्म पर वीडीयो/रील बनाकर वायरल करने से नियमानुसार भारत सिंह को गिरफतार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 319(2), 204, 205, 168 बीएनएस एवं 66डी आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

प्रकरण में अनुसंधान जारी है। अभियुक्त भारत सिंह के विरुद्ध पूर्व में एक आपराधिक प्रकरण दर्ज है, जिसमें चालान  न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर