Explore

Search

August 26, 2026 12:01 pm

सैनिक स्कूल में ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

चित्तौड़गढ़। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ में चल रही ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताए आयोजित हुई। स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबूलाल शिवरान ने बताया कि प्रतियोगिता के दौरान बालक एवं बालिका वर्ग में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। बालिका वर्ग के बास्केटबॉल मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल रीवा को 77-01 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल रीवा को 50-04 से हराया। एक अन्य मुकाबले में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल अमेठी को 77-04 से मात दी।
बालक वर्ग के बास्केटबॉल मुकाबलों में सैनिक स्कूल रीवा और सैनिक स्कूल मैनपुरी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें रीवा ने 37-34 से जीत दर्ज की। सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सैनिक स्कूल अमेठी को 59-30 से हराया। सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल अमेठी को 42-37 से पराजित किया। सैनिक स्कूल रीवा एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में चित्तौड़गढ़ ने 51-48 से जीत हासिल की।
वॉलीबॉल के बालक वर्ग में भी खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। सैनिक स्कूल रीवा ने सैनिक स्कूल मैनपुरी को 2-0 से पराजित किया, जबकि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने सैनिक स्कूल अमेठी को 2-0 से हराया। सैनिक स्कूल मैनपुरी ने सैनिक स्कूल अमेठी को 2-0 से मात दी। वहीं सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ और सैनिक स्कूल रीवा के बीच खेले गए मुकाबले में चित्तौड़गढ़ की टीम ने 2-0 से शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना एवं खेल भावना का प्रदर्शन किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। प्रतियोगिता विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अनुभव प्रदान कर रही है।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

सैनिक स्कूल में आयोजित ग्रुप स्तरीय अखिल भारतीय सैनिक स्कूल राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल के शंकर मेनन सभागार में उत्साह एवं ज्ञानवर्धक वातावरण में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि राजकीय कन्या महाविद्यालय चित्तौड़गढ़ के प्राचार्य डॉ. गौतम कुमार कुकड़ा रहे। प्रतियोगिता में प्रतिभागी टीमों के ज्ञान, त्वरित निर्णय क्षमता एवं समसामयिक विषयों की समझ को परखने के लिए कुल सात राउंड आयोजित किए गए। इनमें सामान्य ज्ञान, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, रक्षा, श्रव्य-दृश्य, इतिहास एवं भूगोल तथा रैपिड फायर सहित विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे गए।
कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने 68 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैनिक स्कूल रीवा 66 अंकों के साथ द्वितीय तथा सैनिक स्कूल मैनपुरी 53 अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता का मंच संचालन संयोजक बी. बी. व्यास ने किया, जबकि संगणक की भूमिका गणित के वरिष्ठ अध्यापक राकेश रामपुरिया ने निभाई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर