Explore

Search

August 27, 2026 6:08 pm

बस्सी में आबादी विस्तार की सरकारी जमीन पर धांधली और अवैध निर्माण का आरोप, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, प्रशासक पर लगाएं गम्भीर आरोप

चित्तौड़गढ़। जिले की बस्सी ग्राम पंचायत में आबादी विस्तार के लिए दर्ज करीब 4 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे, बिना पट्टे निर्माण कराने और स्वजन-पक्षपात के आरोप में ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। बस्सी के निवासियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर प्रशासक प्रेमचंद भोई और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ निष्पक्ष जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जिला कलक्टर को सौंपे ज्ञापन के अनुसार ग्राम बस्सी में एक निजी स्कूल के पीछे और रातीतलाई के पास स्थित 0.8800 हेक्टेयर (करीब 4 बीघा) भूमि राजस्व रिकॉर्ड में आबादी विस्तार हेतु दर्ज है। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्तमान प्रशासक प्रेमचंद भोई अवैध रूप से राशि अर्जित करने की नियत से इस भूमि का दुरुपयोग कर रहे हैं। पात्र व्यक्तियों को विधिवत पट्टा जारी किए बिना ही भूखंड की साइज बताकर अवैध कब्जा दिलवाया जा रहा है और निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है। पट्टा आवंटन सूची में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्यों तथा नाबालिग बच्चों तक के नाम शामिल किए जाने का आरोप है। आरोप है कि प्रशासक द्वारा लोगों से गैर-कानूनी तरीके से राशियां वसूल कर भूखंड बांटे जा रहे हैं। प्रशासक के कार्यकाल में हुए अन्य विधि-विरुद्ध कार्यों की शिकायतें पहले भी बस्सी पुलिस और तहसीलदार को दी जा चुकी हैं। ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि वर्तमान प्रशासक द्वारा कराए जा रहे अवैध निर्माण और अतिक्रमण को तुरंत प्रभाव से रोकने व हटाया जाने, पट्टा सूची में शामिल नामों और पूरी आवंटन प्रक्रिया की पारदर्शी जांच कराने, पट्टा जारी किए बिना अवैध निर्माण कराने वाले दोषियों के खिलाफ विधि अनुसार तुरंत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर