Explore

Search

August 28, 2026 2:02 am

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बेगूं। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने गुरुवार को बेगूं एवं रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्रों के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान केंद्रों पर साफ-सफाई, पर्याप्त विद्युत आपूर्ति एवं बैकअप व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था तथा मतदाताओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने बेगूं नगर पालिका क्षेत्र में पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, बेगूं (पीपली चौराहा) स्थित मतदान केंद्र तथा विवेकानंद मॉडल स्कूल, बेगूं स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान एवं मतगणना से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक तैयारियों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर पानी, बिजली, रैंप, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर अंकित सामरिया, रिटर्निंग ऑफिसर एवं उपखंड अधिकारी (बेगूं), तहसीलदार गोपाल जीनगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

इसी प्रकार जिला कलक्टर ने रावतभाटा नगर पालिका क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रावतभाटा स्थित मतदान केंद्र एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदान एवं मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए।

एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने ‘एक पेड़ लोकतंत्र के नाम’ अभियान के तहत बेगूं उपखंड कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करने का संदेश दिया।


इस अवसर पर कार्यवाहक अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं उपखण्ड अधिकारी (रावतभाटा) कृति व्यास, पुलिस उप अधीक्षक, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर