Explore

Search

August 31, 2026 1:07 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बेगूं क्षेत्र में डोडाचूरा से भरी क्रेटा कार जब्त, 3 क्विंटल से अधिक डोडाचूरा बरामद

बेगूं। बेगूं थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 311 किलो 950 ग्राम अफीम डोडाचूरा से भरी क्रेटा कार जब्त की है। नाकाबंदी के दौरान स्टॉप स्टिक लगाकर कार को रोका गया। बेगूं थानाधिकारी चंपाराम ने बताया कि 29.08.2026 की रात्रि को बेगूं थाना पुलिस एवं डीएसटी टीम द्वारा एनएच-27 पर सरहद सुरतपुरा में नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार को रुकवाने का प्रयास किया गया। तो चालक कार को भगाने लगा पुलिस द्वारा स्टॉप स्टिक लगाकर कार को रोका गया, लेकिन कार चालक व उसका साथी पुलिस को देखकर कार छोड़कर फरार हो गए। पुलिस टीम द्वारा कार की तलाशी लेने पर उसमें 311 किलो 950 ग्राम अफीम डोडाचूरा भरा हुआ मिला। पुलिस ने डोडाचूरा सहित क्रेटा कार को जब्त किया गया। तथा बेगूं थाने पर एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर