Explore

Search

September 3, 2026 12:26 pm

250 वार्डों के लिए प्रारूप प्रकाशन के बाद मतदाता सूची में 1,28,799 पुरुष, 1,27,302 महिला एवं 12 थर्ड जेंडर मतदाता

चित्तौड़गढ़। नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जिले की सातों नगरीय निकायों की मतदाता सूचियों के प्रारूप प्रकाशन के बाद मतदाताओं की संख्या का विवरण जारी किया गया है। जिले की सातों नगरीय निकायों में कुल 250 वार्ड हैं, जिनमें कुल 2,56,113 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,28,799 पुरुष, 1,27,302 महिला तथा 12 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
जारी विवरण के अनुसार नगर परिषद चित्तौड़गढ़ के 60 वार्डों में कुल 96,701 मतदाता हैं। इनमें 48,484 पुरुष, 48,213 महिला तथा 4 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
इसी प्रकार नगर पालिका बेगूं के 35 वार्डों में कुल 25,582 मतदाता हैं। इनमें 12,845 पुरुष, 12,736 महिला तथा 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिका रावतभाटा के 40 वार्डों में कुल 38,265 मतदाता हैं। इनमें 19,578 पुरुष, 18,684 महिला तथा 3 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
नगर परिषद निम्बाहेड़ा के 45 वार्डों में कुल 58,120 मतदाता हैं। इनमें 29,123 पुरुष, 28,994 महिला तथा 3 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
नगर पालिका बड़ीसादड़ी के 25 वार्डों में कुल 11,810 मतदाता हैं। इनमें 5,876 पुरुष एवं 5,934 महिला मतदाता हैं।
नगर पालिका आकोला के 20 वार्डों में कुल 8,840 मतदाता हैं। इनमें 4,483 पुरुष एवं 4,357 महिला मतदाता हैं।
वहीं नगर पालिका कपासन के 25 वार्डों में कुल 16,795 मतदाता हैं। इनमें 8,410 पुरुष, 8,384 महिला तथा 1 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर