
बड़ीसादड़ी। बड़ीसादड़ी में आगामी 11 सितंबर को होने वाले निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पीएम श्री विद्यालय, बड़ी सादड़ी में स्वीप टीम द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह के आदेश एवं जिला कलेक्टर मंजू जाट के निर्देशन और रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार मीणा के नेतृत्व में स्वीप प्रभारी भगवत सिंह शक्तावत और लक्ष्मण लाल मीणा ने छात्राओं को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में छात्राओं को लोकतंत्र के महापर्व में ब्रांड एंबेसडर की भूमिका निभाते हुए अपने अभिभावकों माता-पिता, दादा-दादी, चाचा-चाची और अन्य रिश्तेदारों का 100 फीसदी मतदान कराने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे 11 सितंबर को सुबह 7 से शाम 6 बजे के बीच अपने परिजनों को मतदान केंद्र तक ले जाकर वोट जरूर दिलवाएंगी। इस दौरान यूसीओ प्रधानाचार्य रिंकू मीणा, बालू राम मेघवाल, भेरू लाल सालवी, राजेश शर्मा और नरेश गर्ग सहित पूरा विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। संस्था प्रधान ने इस जागरूकता अभियान के लिए स्वीप टीम का आभार व्यक्त किया।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़