

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या नगर परिषद चित्तौडगढ़ के विभिन्न वार्डो में भाजपा उम्मीदवारों के चुनावी कार्यालयों के उद्घाटन किए।
उन्होंने वार्ड नम्बर 11 से भाजपा प्रत्याशी भोलाराम प्रजापत, 12 से हरीश ईनाणी, 17 से सुरेश चंद्र झंवर, 19 से कुसुम बैरवा, 25 से शेलेन्द्र झंवर, 31 से सुदर्शन रामपुरिया, 37 से बालमुकुन्द पटवा, 39 से प्रदीप काबरा, 40 से रानु तैली, 42 से एडवोकेट ओमप्रकाश शर्मा, 45 से रतनलाल तड़बा व वार्ड 47 से पिंटु मोदी के समर्थन में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजूट होकर पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ चुनाव में जुटने का आव्हान किया।
इस अवसर पर यति महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष रतन गाडरी, जिला महामंत्री रघु शर्मा, हर्षवर्धन सिंह, श्रवण सिंह, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, कर्नल सिंह राठौड, भरत जागेटिया, नरेन्द्र पोखरना, चन्द्रशेखर सोनी सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़