Explore

Search

September 5, 2026 12:36 pm

पारसोली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत से भरा डंपर जब्त

बेगूं। पारसोली थाना क्षेत्र के चरछा गांव के समीप बीती रात को पुलिस ने रेत से लदे एक डंपर को जब्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात चरछा गांव के पास संदिग्ध अवस्था में जा रहे रेत से भरे डंपर को पुलिस टीम ने रोका। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए डंपर को पहले नंदवाई पुलिस चौकी लाया गया और तत्पश्चात पारसोली थाने ले जाया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर पारसोली थानाधिकारी आशुतोश सिंह,एएसआई रामदयाल जाट,चांदमल खटीक सहित पुलिस टीम मौजूद थी। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जब्त किए गए डंपर के संबंध में खनन विभाग को सूचित कर दिया गया है। माइनिंग विभाग के अधिकारियों के मौके पर पहुंचने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर