Explore

Search

September 12, 2026 10:50 am

शनिमहाराज का खोला मासिक भण्डार, दानपात्र से 31 लाख रुपए की निकली दानराशि

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिमहाराज आली का मासिक भंडार खोले गए। शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना के बाद खोले गए इन दानपात्रों से लाखों रुपये की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई है। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान के अनुसार भगवान शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद भंडारे खोले गए। कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह और मंत्री छगन लाल गुर्जर की मौजूदगी में मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर तथा तेल कुंड के दानपात्रों से श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित भेंट राशि निकाली गई।
​मन्दिर हॉल में दानराशि की गिनती की गई जिसमें कुल 30 लाख 49 हजार 991 रुपये की दानराशि मिली हैं। इसके अलावा ऑनलाइन माध्यम से 50 हजार रुपये की भेंट प्राप्त हुई है। इस पारदर्शी और वृहद गिनती कार्य में कमेटी सदस्य गोपाल सुथार, रामेश्वर लाल सुथार, रतनलाल सुथार, रूपलाल गाडरी, भैरूलाल जाट, कालूराम कीर, रामचंद्र कीर, कालूराम कुम्हार, भैरूलाल लोंदा, देवी सिंह चारण, गेहरीलाल गाडरी, भैरूलाल लुहार, टोलुदास, गणेश जाट, गोर्धन सिंह, सत्यनारायण जाट तथा कर्मचारी नरेंद्र विजयवर्गीय, गणपत सिंह, नारायण सिंह, किशन सिंह, अर्जुन सिंह, राजू गुर्जर, प्रकाश लोधा सहित बड़ी संख्या में सेवादारों और श्रद्धालुओं ने अपना सक्रिय सहयोग दिया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर