Explore

Search

September 15, 2026 1:29 pm

बिरला शिक्षा केन्द्र में दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का आयोजन

चित्तौड़गढ़। बिरला शिक्षा केन्द्र चित्तौड़गढ़ के प्रांगण में 12 सितम्बर से दो दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर 12 सितम्बर से 13 सितम्बर तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विद्यालय के सभी स्काउट एवं गाइड छात्र-छात्रों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। इस शिविर का आयोजन स्काउट गाइड दल, बिरला शिक्षा केन्द्र, चित्तौड़गढ़ द्वारा किया जा रहा है। विद्यालय प्राचार्या रेखा यादव ने बताया कि शिविर के मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व का विकास करना, प्रकृति प्रेम एवं पर्यावरण संरक्षण की भावना जागृत करना तथा उनमें साहस, आत्मनिर्भरता एवं टीम भावना को सुदृढ़ करना है। यूनिट लीडर नगेंद्र बाला राठौड़ ने बताया कि शिविर के पहले दिन विद्यार्थियों ने विभिन्न साहसिक और रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दो दिवसीय आयोजन से बच्चों के सर्वांगीण विकास को एक नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे l

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर