


कपासन। हमारे खाद्यान्न, सब्जियों एवं फलों की खेती में बढ़ते रसायनों और कीट नाशक के छिड़काव से मानव जीवन पर खतरे की स्थिति बन रही हैं। उक्त विचार नवाचार संस्थान के सचिव अरुण कुमावत ने जन आवास केन्द्र पर स्थित डिमांस्ट्रेशन एण्ड ट्रेनिंग सेन्टर पर आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान संभागियों के समक्ष व्यक्त करते हुए आह्वान किया कि कपासन पंचायत समिति क्षेत्र में जागरूकता अभियान के माध्यम से किसानों की जानकारी को बढ़ाते हुए प्राकृतिक कृषि विधियों को पुनः पुनर्जीवित करना होगा इसके लिए क्षेत्र में समन्वित प्रयास करते हुवे, ग्राम पंचायत, कृषि विभाग एवं क्षेत्र की अन्य नागर संस्थाओं को जोड़ते हुए जागरूक एवं रुचिशील किसानों को जोड़ते हुए एक उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक मजबूत पहल करने की आवश्यकता है, वर्तमान समय में मानव जीवन और खेती को बचाना ही होगा।
नवाचार संस्थान की कार्यक्रम अधिकारी सुमन दाधीच ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनाँक 18 एवं 19 सितम्बर को प्रशिक्षण कार्यक्रम में संस्थान के कुल 10 कार्यकर्ताओं को प्राकृतिक कृषि गठबंधन, राजस्थान चेप्टर की प्रतिनिधि हेमलता रावत सी. एम. एफ., जयपुर एवं मोनिका, सेवा मन्दिर ने सन्दर्भ प्रदान करते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया।
संस्थान समन्वयक मंजू शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान रूपाखेड़ी ग्राम पंचायत के हापाखेड़ी गांव में गांव के जागरूक महिला, पुरुष एवं किशोर किशोरियो के साथ वार्ड सभा का आयोजन कर प्रक्रिया को समझाने का प्रयास किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान सन्दर्भ व्यक्तियों द्वारा प्राकृतिक कृषि विधियों के वर्तमान स्थिति इसकी आवश्यकता और कृषि विभाग, ग्राम पंचायत, समुदाय एवं क्षेत्र की अन्य नागर संस्थाओं को इस प्रक्रिया में कैसे जोड़ते हुए वार्ड सभा से मुद्दे निकाल कर ग्राम पंचायत विकास योजना में जोड़ने सम्बन्धी जानकारियां प्रदान की गई, ताकि उन मुद्दों को ग्राम सभा में भाग लेकर प्लान में जुड़वाया जा सके। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में चंदा कुमारी माली, सीमा शर्मा, कृष्णा शर्मा, नौसर गाडरी, किशन सिंह पंवार, रमेश चन्द्र जाट, गोपाल शर्मा एवं शोभा लाल की सहभागिता रही।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़