Explore

Search

September 21, 2026 6:56 am

छापरा विद्यालय बेगू में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ,18 टीमों ने पहले दिन दिखाया दमखम

बेगूं। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छापरा बेगू में रविवार सुबह 9 बजे जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। चार दिवसीय इस क्रिकेट प्रतियोगिता 56 विद्यालयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कन्हैयालाल धाकड़ के मुख्य आतिथ्य में किया गया। इस अवसर पर एसडीएमसी सदस्य रमेश चंद्र कोली वरिष्ठ अतिथि तथा प्रवेक्षक भवानी शंकर कोली की विशेष उपस्थिति रही। विद्यालय के प्रधानाचार्य अरुण कुमार व्यास ने बताया कि इस जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए कुल 56 टीमों ने अपना पंजीयन करवाया है। प्रतियोगिता के प्रथम दिन 18 टीमों ने मैदान में उतरकर अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह जोश और खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लिया। टीमों के खिलाड़ियों ने अपनी अपनी टीम के लिए बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। मैचों को देखने के लिए विद्यालय स्टाफ के साथ स्थानीय खेल प्रेमी भी मौजूद रहे। इस अवसर पर निर्णायक सुरेश चंद्र शर्मा ने खिलाड़ियों को भाईचारे एवं आपसी सौहार्द के साथ ही खलने  के साथ खिलाड़ियों को प्रतियोगिता से जुड़े महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। खिलाड़ियों से अनुशासन बनाए रखने तथा खेल के दौरान खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के कार्मिकों एवं अधिकारियों ने भी अपनी विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन में योगदान दिया।

23 सितंबर को होगा प्रतियोगिता का समापन

चार दिवसीय जिला स्तरीय 17 वर्षीय छात्र वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न टीमें आपसी मुकाबलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। प्रतियोगिता के आगामी दिनों में भी रोमांचक मुकाबले होंगे। प्रतियोगिता का समापन 23 सितंबर को होगा, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों एवं खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।
महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय छपरा बेगू में आयोजित इस प्रतियोगिता से क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है। विद्यालय प्रशासन एवं आयोजन से जुड़े कार्मिकों ने प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की  गई हैं।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर