Explore

Search

September 21, 2026 6:55 am

खेल जीवन में नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम – सांसद जोशी


चित्तौड़गढ़। खेल जीवन में अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेल प्रतिभाओ को उचित मंच उपलब्ध कराने से युवाओ को खेल के क्षैत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। सांसद सी पी जोशी रविवार को ग्राम मेड़ी का अमराणा में 14 आयु वर्ग के बालक बालिकाओ की 70 वी जिला स्तरीय चार दिवसीय फुटबाल व बेडमिंटन प्रतियोगिता के उदघाटन अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियो व ग्रामीणो को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने अपने उदबोधन में कहा की युवाओ को शिक्षा के साथ खेलो से जोड़ना समय की आवश्यकता है। खेल शारीरिक स्वास्थ्य के साथ सकारात्मक सोच, अनुशासन ओर आपसी सहयोग की भावना भी विकसीत करते है। केंद्र व राज्य सरकार खेल सुविधाओ के विकास व प्रतिभाओ को अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिठुलाल जाट, सावा मण्डल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, एसीबीईओ सुनीता शर्मा, शैतानसिंह चुण्डावत, लीला शंकर सिंह व आदित्य सीमेंट के सीएसओ धीरेन्द्र सिंह राठौड़ थे। मुख्य निर्णायक देवेन्द्र सिंह सोलंकी ने बताया की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेड़ी का अमराणा के खेल मैदान में आयोजित 14 आयु वर्ग के बालक बालिकाओ की चार दिवसीय 70 वी जिला स्तरीय फुटबाल व बेडमिंटन प्रतियोगिता में फुटबाल स्पर्धा में छात्र वर्ग की 27 टीमें व छात्रा वर्ग में 14 टीमें भाग ले रही है। इसी क्रम में बेडमिटन स्पर्धा में 250 खिलाडियों सहित दोनो ही स्पर्धाओ में कुल 800 छात्र -छात्रा भाग लेकर चार दिवस तक अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगें। इससे पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद जोशी व अध्यक्षता कर रहे विधायक आक्या सहित समस्त अतिथियो का विद्यालय स्टाॅफ द्वारा माल्यार्पण व मेवाड़ी पाग पहनाकर स्वागत किया गया। अतिथियो द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलन व ध्वजारोहण कर एवं खिलाड़ियो को अनुशासन व टीम भावना से खेलने की शपथ दिलाकर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्होने खिलाड़ियो से परिचय भी प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक पारस टेलर ने किया। इस अवसर नरेश जाट, कुकाराम डांगी, अजय चौधरी, राजमल डांगी, पप्पु लाल डांगी, राधेश्याम डांगी, प्रहलाद सिंह चौहान, भारत सिंह चुण्डावत, मदन सिंह चुण्डावत, राजेन्द्र सिंह, प्रहलाद गुर्जर, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी, शिक्षक व ग्रामीण उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर