


चित्तौडगढ। विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन. आई. एक्ट प्रकरण पीठासीन अधिकारी मेघना यादव ने चेक अनादरण के एक महत्वपूर्ण प्रकरण में निर्णय सुनाते हुए 1 वर्ष के कारावास और 3 लाख 54 हजार रुपए प्रतिकर के आदेश की सजा दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अधिवक्ता एडवोकेट जयदीप बिल्लु, एडवोकेट विदुषी बिल्लु, एडवोकेट मनोज शर्मा, एडवोकेट गुड्डी कुमावत ने परिवादी कन्हैयालाल तेली पिता भगवतीलाल तेली निवासी ऐराल जिला चित्तौड़गढ़ की और से अभियुक्त श्यामलाल मीणा पिता बालुराम मीणा निवासी बावडीखेडा जिला चित्तौड़गढ़ के विरुद्ध 138 पराक्रम लिखित अधिनियम के अंतर्गत एक परिवाद न्यायालय में पेश किया।
जिसमें परिवादी कन्हैयालाल तेली ने यह बताया कि अभियुक्त श्यामलाल मीणा ने अपने घरेलू खर्च एवं कर्ज अदायगी के लिए 3 लाख रुपए नगद उधार लिए जिसकी अदायगी पेटे अभियुक्त ने भारतीय स्टेट बैंक शाखा चित्तौड़गढ़ का एक चेक दिया जब परिवादी द्वारा बाद में रुपयों की मांग की गई तो अभियुक्त श्यामलाल मीणा ने उक्त चेक को बैंक में पेश करने के लिए कहा।
इस पर परिवादी ने चेक अपने खाते वाले बैंक में उक्त चेक सिकराने के लिए पेश किया जहां से उक्त चेक फंड्स इनसफीशियन्ट के अंकन के साथ उक्त चेक बाउंस हो गया।
उसके पश्चात परिवादी ने अपने अधिवक्ता के जरिए अभियुक्त को उसके पते पर नोटिस दिया नोटिस के पश्चात न्यायाल में परिवाद पेश करने के दौरान परिवादी कन्हैयालाल तेली के बयान न्यायालय में लिखित में हुए साथ ही ओर दस्तावेज को एक्जीबिट भी किया गया।
दौरान बहस परिवादी के अधिवक्ता एडवोकेट जयदीप बिल्लु, एडवोकेट विदुषी बिल्लु, एवं एडवोकेट मनोज शर्मा ने न्यायालय के समक्ष तर्क रखते हुए निवेदन किया कि चेक अभियुक के द्वारा स्वयं का दिया चेक पर हस्ताक्षर अभियुक्त के है जिस पर किसी प्रकार का कोई विवाद नहीं चेक का किसी प्रकार का कोई दुरुपयोग नहीं किया गया ना ही किसी प्रकार की कोई दुरुपयोग के सम्बन्ध में विधिक कार्यवाही अभियुक्त के द्वारा परिवादी के विरुद्ध की गई अभियुक्त पूरी तरह से यह साबित करने में असफल रहा कि चेक अभियुक्त के द्वारा नहीं दिया गया
विशिष्ट न्यायिक मजिस्ट्रेट एन. आई. एक्ट प्रकरण पीठासीन अधिकारी मेघना यादव ने परिवादी के अधिवक्ता जयदीप बिल्लु के तर्कों को स्वीकार करते हुए परिवाद को स्वीकार करते हुए अभियुक्त श्यामलाल मीणा को 1 वर्ष के कारावास और 3 लाख 54 हजार रुपए के प्रतिकार से दंडित किया।
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं
महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -