Explore

Search

September 21, 2026 6:55 am

इको ने ऑटो को मारी टक्कर, 10 लोग घायल, दो गंभीर घायल

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिले के कपासन थाना क्षेत्र के गोरा जी का निंबाहेड़ा के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ईको ने ऑटो को टक्कर मार दी जिससे ऑटो में सवार 10 लोग घायल हो गए। ये सभी कपासन दरगाह पर जियारत के लिए जा रहे थे तभी चित्तौड़गढ़-उदयपुर स्टेट हाइवे स्थित गोरा जी का निम्बाहेड़ा के पास हादसा हो गया। सभी घायल एक ही परिवार के बताएं जा रहे हैं। टक्कर के बाद ऑटो खाई में पलटी खा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घायलों में भीलवाड़ा निवासी आरजू खान के पैर में फ्रैक्चर बताया जा रहा है, जबकि मेहरुनिशा खान सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। हादसे के बाद सभी घायलों को उपचार के लिए कपासन उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया।
प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। घायलों में अजनान खान, अरब खान और यूपी निवासी अली खान सहित परिवार के अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर