

चित्तौड़गढ़। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मंजू की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद सभागार में पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के लिए जिला परिषद के 35 वार्ड, जिले की 11 पंचायत समितियों के प्रधान पद तथा पंचायत समिति सदस्य वार्डों के आरक्षण की लॉटरी निकाली गई। लॉटरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न हुई।
इस दौरान रविंद्र मेघवाल विशेषाधिकारी निर्वाचन, मुद्रा रहेजा प्रशिक्षु आईएएस, उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश धाकड़, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत, कार्यालय अधीक्षक विवेक व्यास, कनक जैन, ओमप्रकाश पालीवाल, दीपक सोनी, लोकेश पाराशर, अभिलाषा ओझा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराने में बच्चे जॉय सहित रोशन प्रजापत, दिव्यांशु प्रजापत, आर्या व्यास और धान्यता मीणा मौजूद रहे।
जिला परिषद के 35 सदस्य निर्वाचन क्षेत्रों में अनुसूचित जाति के लिए पुरुष/ओपन श्रेणी में वार्ड संख्या 2, 13 एवं 18 तथा महिला श्रेणी में वार्ड संख्या 1, 7 एवं 15 आरक्षित किए गए हैं। अनुसूचित जनजाति के लिए पुरुष/ओपन श्रेणी में वार्ड संख्या 19, 26 एवं 27 तथा महिला श्रेणी में वार्ड संख्या 28 एवं 29 आरक्षित किए गए।
इसी प्रकार अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए पुरुष/ओपन श्रेणी में वार्ड संख्या 4, 9 एवं 24 तथा महिला श्रेणी में वार्ड संख्या 25, 30 एवं 33 आरक्षित किए गए हैं। शेष वार्ड अनारक्षित श्रेणी में रखे गए हैं, जिनमें पुरुष/ओपन तथा महिला श्रेणी का निर्धारण लॉटरी के अनुसार किया गया।
पंचायत समिति भूपालसागर के वार्डों में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 14, अनुसूचित जनजाति महिला के लिए वार्ड 9, अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 2 तथा अनुसूचित जाति महिला के लिए वार्ड 10 आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 5 एवं 11 तथा महिला के लिए वार्ड 8 आरक्षित रहा। अनारक्षित ओपन वार्ड 1, 4, 6 एवं 7 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 3, 12, 13 एवं 15 रखे गए।
बेगूं पंचायत समिति में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 13 एवं महिला के लिए वार्ड 9, अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 5 एवं 12 तथा महिला के लिए वार्ड 1 आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन में वार्ड 14 एवं 16 तथा महिला में वार्ड 2 आरक्षित रहे। अनारक्षित ओपन वार्ड 4, 7, 10 एवं 17 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 3, 6, 8, 11 एवं 15 रहे।
बड़ीसादड़ी पंचायत समिति में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 9, 11 एवं 12 तथा महिला के लिए वार्ड 10 एवं 14 आरक्षित किए गए। अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 13 तथा महिला के लिए वार्ड 17, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 8 आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं रहा। अनारक्षित ओपन वार्ड 1, 5, 6 एवं 15 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 2, 3, 4, 7 एवं 16 रहे।
भदेसर पंचायत समिति में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 17 तथा महिला के लिए वार्ड 8, अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 1 एवं 2 तथा महिला के लिए वार्ड 7 आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन में वार्ड 5 एवं 10 तथा महिला में वार्ड 4 एवं 14 आरक्षित रहे। अनारक्षित ओपन वार्ड 6, 9, 16, 18 एवं 19 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 3, 11, 12, 13 एवं 15 रहे।
भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 3 एवं 15 तथा महिला के लिए वार्ड 11 एवं 12, अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 9 तथा महिला के लिए वार्ड 10 आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 1 आरक्षित रहा, जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं रहा। अनारक्षित ओपन वार्ड 5, 6, 13 एवं 14 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 2, 4, 7 एवं 8 रहे।
चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 22 एवं 28 तथा महिला के लिए वार्ड 11 एवं 20, अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 1, 10 एवं 21 तथा महिला के लिए वार्ड 4 एवं 19 आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 6, 18 एवं 25 तथा महिला के लिए वार्ड 3 एवं 27 आरक्षित रहे। अनारक्षित ओपन वार्ड 5, 7, 8, 9, 12, 15 एवं 17 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 2, 13, 14, 16, 23, 24, 26 एवं 29 रहे।
डूंगला पंचायत समिति में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 2 तथा महिला के लिए वार्ड 6, अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 13 एवं 14 तथा महिला के लिए वार्ड 15 आरक्षित किया गया। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 1 एवं 5 तथा महिला के लिए वार्ड 16 आरक्षित रहा। अनारक्षित ओपन वार्ड 3, 8, 9 एवं 10 रहे।
कपासन पंचायत समिति में अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 1 तथा महिला के लिए वार्ड 5, अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 9 एवं 10 तथा महिला के लिए वार्ड 7 आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 3 तथा महिला के लिए वार्ड 14 आरक्षित रहा। अनारक्षित ओपन वार्ड 2, 8, 13 एवं 15 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 4, 6, 11 एवं 12 रहे।
राशमी पंचायत समिति में अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 9 एवं 12 तथा महिला के लिए वार्ड 3, अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 6 तथा अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 4 एवं 10 तथा महिला के लिए वार्ड 8 आरक्षित किए गए। अनुसूचित जनजाति महिला के लिए कोई वार्ड आरक्षित नहीं रहा। अनारक्षित श्रेणी के वार्डों का निर्धारण भी लॉटरी के माध्यम से किया गया।
निंबाहेड़ा पंचायत समिति में अनुसूचित जाति ओपन के लिए वार्ड 3 एवं 7 तथा महिला के लिए वार्ड 12 एवं 13, अनुसूचित जनजाति ओपन के लिए वार्ड 9 एवं 11 तथा महिला के लिए वार्ड 15 एवं 21 आरक्षित किए गए। अन्य पिछड़ा वर्ग ओपन के लिए वार्ड 19 एवं 22 तथा महिला के लिए वार्ड 4 आरक्षित रहा। अनारक्षित ओपन वार्ड 2, 6, 14, 16, 17 एवं 23 तथा अनारक्षित महिला वार्ड 1, 5, 8, 10, 18 एवं 20 रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़