Explore

Search

September 25, 2026 5:44 pm

पंचायती राज चुनाव: ईवीएम नहीं बैलेट पेपर से होंगे चुनाव, चित्तौड़गढ़ में 2100 मतपेटियां और चुनावी किट तैयार

चित्तौड़गढ़ (माय सर्कल न्यूज, सलमान)।
पंचायती राज चुनाव 2026 की आहट के साथ ही चित्तौड़गढ़ जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सरपंच और वार्ड पंचों की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब केवल चुनाव की तारीखों की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। इस बार सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव ईवीएम के बजाय पारंपरिक बैलेट पेपर से आयोजित किए जाएंगे, जिसके चलते प्रशासन ने मतपेटियों की सार-संभाल और चुनावी सामग्रियों की पैकिंग के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।

पंचायती राज चुनाव को निष्पक्ष और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए शहर के इंदिरा गांधी स्टेडियम को मुख्य निर्वाचन स्टोर के रूप में तब्दील कर दिया गया है। जिला रसद अधिकारी हितेश जोशी के नेतृत्व में करीब 40 कर्मचारियों की टीम यहां दिन-रात चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। जिले की 359 ग्राम पंचायतों के अंतर्गत आने वाले करीब 1131 मतदान केंद्रों के लिए मतपेटी से लेकर जरूरी चुनावी सामग्री यहां तैयार की जा रही है।

◆ करीब 2100 मतपेटियों की मरम्मत व ऑयलिंग जारी

बैलेट पेपर से मतदान होने के कारण मतपेटियों का मेंटेनेंस इस बार सबसे अहम कार्य बन गया है। जिले के करीब 1131 पोलिंग बूथों के लिए कुल 1200 बड़ी और 900 छोटी मतपेटियों की मरम्मत, लॉक ठीक करने, ग्रीसिंग, ऑयलिंग और सफाई का काम चल रहा है। अब तक 975 बड़ी मतपेटियां पूरी तरह तैयार की जा चुकी हैं, जबकि छोटी मतपेटियों का मेंटेनेंस अंतिम चरण में है। योजना के अनुसार प्रत्येक मतदान दल के साथ 2 बड़ी और एक छोटी मतपेटी भेजी जाएगी।

◆ हर पोलिंग बूथ के लिए 45 तरह की सामग्री का किट

मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा न आए, इसके लिए प्रत्येक पोलिंग बूथ के लिए 40 से 45 तरह की आवश्यक सामग्रियों का किट तैयार किया जा रहा है।

◆ मतदान दल के साथ ले जानी वाली सामग्री

दस्तावेज व फॉर्म: 23 प्रकार के फॉर्म सेट, 27 तरह के लिफाफे, नामांकन सेट और पीठासीन अधिकारी की मार्गदर्शिका।
सील व वोटिंग सामग्री: ब्रास सील, एरो क्रॉस सील, वोटिंग कंपार्टमेंट, अमिट स्याही और सिगरेटिन।
अन्य स्टेशनरी: क्वीन धागा, सुतली, कार्बन पेपर, क्राफ्ट पेपर, वाइट लिफाफा, मोमबत्ती, चपड़ी, ऑलपिन, ड्राइंग पिन, रबर बैंड, कार्डबोर्ड, कीलें, मतदाता पर्ची और मतदाता रजिस्टर।

​सामग्रियों की गिनती और पैकिंग में पूरी सतर्कता बरती जा रही है ताकि मतदान के दिन किसी भी बूथ पर सामग्री की कमी न रहे। भले ही चुनाव की आधिकारिक तारीखों का ऐलान बाकी है, लेकिन प्रशासन ने जमीनी स्तर पर अपनी तैयारी पूरी कर ली है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर