Explore

Search

October 2, 2026 10:44 pm

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव में युवाओं को मिली नई जिम्मेदारियों की सौगात


◆ चित्तौड़गढ़ में 39 प्रतिभागियों ने देखा राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

चित्तौड़गढ़। विकसित भारत-जन सेवा अभियान के अंतर्गत आयोजित सशक्त युवा संवाद कार्यक्रम एवं मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का राज्य स्तरीय कार्यक्रम जयपुर में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इसका सीधा प्रसारण डीआरडीए कार्यालय चित्तौड़गढ़ में किया गया।

मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव के माध्यम से विभिन्न विभागों में चयनित युवाओं को सरकारी सेवा के नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। चित्तौड़गढ़ में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से कुल 39 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इनमें आयुर्वेद, कार्मिक, कॉलेज शिक्षा, पशुपालन, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य तथा राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम से संबंधित प्रतिभागी शामिल रहे। कार्यक्रम का नोडल विभाग पशुपालन विभाग रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यकारी अधिकारी  विनय पाठक ने की। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग डॉ. सुमेर सिंह रावत, उपनिदेशक डॉ. मंगेश जोशी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक पारस टेलर ने युवाओं को प्रेरणादायक संबोधन दिया। उन्होंने युवाओं से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर प्रयास करने तथा उपलब्ध अवसरों का सदुपयोग करने का आह्वान किया। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों, नवनियुक्त कार्मिकों एवं प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव का सीधा प्रसारण देखा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसरों से जोड़ते हुए उन्हें सरकारी सेवा में नई जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए प्रेरित करना रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर