Explore

Search

October 3, 2026 10:48 pm

पंचायत राज चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों मे होगा चुनाव

जयपुर। प्रदेश में ग्रामीण सरकार के गठन को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। राज्य निर्वाचन आयोग ने राजस्थान में पंचायती राज चुनाव 2026 की तारीखों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश में तत्काल प्रभाव से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों, 457 पंचायत समितियों और 41 जिला परिषदों में लोकतंत्र का यह महापर्व किस तरह संपन्न होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, प्रदेश में पंचायती राज चुनाव कुल 4 चरणों में आयोजित किए जाएंगे।
जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतदान ईवीएम मशीनों के जरिए होगा। सरपंच और वार्ड पंच के चुनाव बैलेट पेपर के माध्यम से कराया जाएगा।

◆ राजस्थान पंचायत चुनाव तारीख का ऐलान

पहले चरण की वोटिंग- 25 अक्टूबर
दूसरे चरण की वोटिंग- 31 अक्टूबर
तीसरे चरण की वोटिंग- 6 नवंबर
चौथे चरण की वोटिंग- 16 नवंबर

कोटा, श्रीगंगानगर, बारां और करौली में जिला प्रमुख और प्रधानों के चुनाव 22 दिसंबर को होंगे। 1403 जिला परिषद सदस्य और 8,245 पंचायत समिति सदस्य चुने जाएंगे।
41 जिला प्रमुख और 457 प्रधान चुने जाएंगे।

इस चुनाव में प्रदेश के करीब 4.03 करोड़ मतदाता भाग लेंगे। महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का नियम लागू होने से 20 जिलों में महिला जिला प्रमुख और 7201 ग्राम पंचायतों में महिला सरपंच चुनी जाएंगी।

तारीखों का ऐलान होते ही गांव-गांव में चुनावी सरगर्मी तेज हो चुकी है। 28 नवंबर को उपप्रधान चुनाव के साथ ही यह संपूर्ण चुनावी प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर