Explore

Search

October 15, 2026 5:26 am

पंचायत राज चुनाव के चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी सांसद जाटव का निंबाहेड़ा में स्वागत

निंबाहेड़ा। पंचायत राज चुनाव के लिए चित्तौड़गढ़ जिला प्रभारी एवं करौली-धौलपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद तथा राजस्थान सरकार के पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री भजनलाल जाटव बुधवार को निंबाहेड़ा पहुंचे। इस दौरान पेच एरिया स्थित कांग्रेस कार्यालय पर राजस्थान सरकार के पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना एवं कांग्रेसजनों ने जाटव का उपरणा ओढ़ाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने सांसद भजनलाल जाटव का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया। पंचायत राज चुनाव के मद्देनजर चित्तौड़गढ़ जिले के प्रभारी के रूप में जाटव के निंबाहेड़ा आगमन पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात कर स्वागत-अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव रविप्रकाश सोनी,चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मनोज पारख,निंबाहेड़ा ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष बंटी मीणा,नगर कांग्रेस कमेटी के महासचिव समुंद्र सिंह गुंडुसुर,श्रमिक नेता कल्याण सिंह, बडोली घाटा के पूर्व सरपंच प्रतिनिधि वेणीराम जाट, जुले खान, बिनोता,राजेश अस्तोलिया, नवरत्न प्रजापत (रानीखेड़ा), राजू आंजना (मरजीवी), विष्णु मीणा एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर