Explore

Search

November 6, 2026 5:06 pm

उमण्ड में सरपंच चुनाव पर हंगामा, 7 वोटों की हार से असंतुष्ट उम्मीदवार समर्थकों संग बैठे धरने पर, एसडीएम व पुलिस जाब्ता पहुंचा मौके  पर

चित्तौड़गढ़। कपासन तहसील में सरपंच चुनाव का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। उमण्ड ग्राम पंचायत में सरपंच पद के नतीजों से असंतुष्ट उम्मीदवार और उनके समर्थक स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। मामला इतना बढ़ा कि कपासन एसडीएम और बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। प्रशासन ने दो बार री-काउंटिंग कराने का दावा किया है और बैलेट पेपर सील कर दिए गए हैं। मामला कपासन तहसील की उमण्ड ग्राम पंचायत का है। सरपंच चुनाव के नतीजे आने के बाद विवाद गहरा गया। नतीजों से असंतुष्ट प्रत्याशी बालू राम खटीक और उनके समर्थक स्कूल के बाहर धरने पर बैठ गए।
बालू राम खटीक ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कुछ बैलेट पेपर पर एक उम्मीदवार का नाम नहीं होने के कारण मतगणना में उन्हें निरस्त कर दिया गया। उनका कहना है कि उन बैलेट पेपर पर उन्हें भी मत मिले थे और जीत-हार का अंतर महज 7 वोट रहा।
प्रत्याशी का यह भी आरोप है कि पोलिंग पार्टी ने बैलेट पेपर पर हाथों से नाम लिखने के दौरान किसी उम्मीदवार का नाम नहीं लिखा। ऐसे में बैलेट पेपर निरस्त होने का खामियाजा उन्हें क्यों भुगतना पड़े।
बालू राम खटीक सरपंच प्रत्याशी ने कहा कि हमारा आरोप है कि कुछ बैलेट पेपर पर एक उम्मीदवार का नाम नहीं था, फिर उन्हें निरस्त क्यों किया गया। रिटर्निंग ऑफिसर ने मतगणना के दौरान हमारे एजेंट का प्रार्थना पत्र तक लेने से इनकार कर दिया। बालू राम खटीक का यह भी आरोप है कि री-काउंटिंग के दौरान पहले और दूसरे स्थान वाले सरपंच उम्मीदवार के ही मतों की गिनती की गई, जबकि सभी उम्मीदवारों के बैलेट पेपर की दोबारा जांच करते हुए री-काउंटिंग होनी चाहिए थी। यह हमारी मांग हैं।
इधर सूचना पर कपासन एसडीएम राजेश सुवालका और पुलिस जाब्ता उमण्ड मौके पर पहुंचा। धरने पर बैठे उम्मीदवार और समर्थकों से समझाईश की। एसडीएम राजेश सुवालका ने बताया कि मतगणना के दौरान दो बार रि-काउंटिंग की गई हैं। रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद दुबारा रि-काउंटिंग नही की जा सकती। चुनाव परिणाम को लेकर लोगों से समझाईश की गई और बैलेट पेपर को सील कर दिए हैं। इधर उम्मीदवार बालू राम खटीक ने कहा कि इस मामले में न्यायालय में चुनाव याचिका दायर करेंगे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर