
चित्तौड़गढ़। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस, एक्स-ग्रेशिया और गुडविल जेस्चर को लेकर प्रबंधन और हिंदुस्तान जिंक वर्कर्स फेडरेशन के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ है। समझौते के तहत स्थायी श्रमिकों को एक लाख 66 हजार 500 रुपये, माइंस ठेका श्रमिकों को एक लाख 8 हजार 500 रुपये, फैक्ट्री व सरफेस ठेका श्रमिकों को एक महीने की वास्तविक तनख्वाह के साथ 28 हजार रुपये गुडविल जेस्चर और रामपुरा अगुचा माइंस के ऑपरेटरों को 29 हजार रुपये गुडविल जेस्चर के रूप में दिए जाएंगे। समझौते पर प्रबंधन पक्ष से सीईओ अमरेंदु प्रकाश, सीएचआरओ मुनीश वासुदेवा, सीएफओ अमित गुप्ता, सीओओ किशोर एस, सीएफओ (माइनिंग) पुनीत चौधरी और सीएचआरओ-ऑपरेशन्स मोहम्मद अली सहित एचआर टीम के सदस्यों तथा फेडरेशन पक्ष से अध्यक्ष यू. एम. शंकर दास, महामंत्री कल्याण सिंह शक्तावत सहित अन्य पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किए।




Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़