Explore

Search

November 8, 2026 9:33 pm

पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पुष्करराज माली भाजपा से निलंबित

चित्तौड़गढ़। भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता एवं पार्टी विरोधी गतिविधियों के मामले में सख्त रुख अपनाते हुए बड़ीसादड़ी के पूर्व पालिका अध्यक्ष एवं पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पुष्करराज माली को पार्टी से निलंबित कर दिया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। पुष्करराज माली पर बड़ीसादड़ी नगर पालिका चुनाव 2026 के दौरान पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के विरुद्ध कार्य करने तथा सभी 25 वार्डों में भाजपा के खिलाफ गतिविधियों में शामिल रहने के आरोप है।

इस संबंध में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से जिला अध्यक्ष को लिखित शिकायत प्रस्तुत कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की गई । शिकायत में पुष्कर राज माली के विरुद्ध पार्टी विरोधी रवैये के कारण नगर पालिका में भाजपा का बोर्ड नही बन पाया।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी के निर्देश पर पुष्करराज माली को पार्टी से निलंबित करने की कार्रवाई की गई ।

भाजपा जिला अध्यक्ष गाडरी ने स्पष्ट कहा कि पार्टी की विचारधारा, अनुशासन और अधिकृत प्रत्याशियों के प्रति निष्ठा सर्वोपरि है। पार्टी विरोधी गतिविधियों एवं अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर