






कपासन। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री शनि महाराज आली के मासिक भंडारे शनिवार को खोले गए। भंडारों से कुल 15 लाख 16 हजार 8 रुपये की नकद भेंट राशि प्राप्त हुई है, जबकि दान में आए सिक्कों की गिनती अभी जारी है। तीर्थ स्थल प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह चौहान ने बताया कि श्री शनि महाराज आली में हर महीने की अमावस्या से ठीक पहले चतुर्दशी तिथि पर परंपरा अनुसार भंडारे खोले जाते हैं। शनिवार सुबह शनिदेव की विशेष पूजा-अर्चना और आरती के बाद मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर और तेल कुंड के दानपात्रों को खोला गया।
कमेटी पदाधिकारियों की मौजूदगी में निकाली गई भेंट राशि की गिनती का कार्य सुबह से शुरू होकर शाम 6 बजे संपन्न हुआ। शाम तक कुल 15,16,008 रुपये के नोटों की गिनती पूरी कर ली गई।
दानपात्र खोलने और नोटों की गिनती के दौरान कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, उपाध्यक्ष माधुलाल जाट और मंत्री छगनलाल गुर्जर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। गिनती के इस कार्य में कमेटी सदस्य गोपाल सुथार, रामेश्वर लाल सुथार, रूपलाल गाडरी, कालूराम कीर, कालूराम कुम्हार, गणेश जाट, गोर्धन सिंह तथा मंदिर कर्मचारी नरेंद्र विजयवर्गीय, गणपत सिंह, नारायण सिंह, किशन सिंह, राजू गुर्जर, रतन सिंह, जीवन कीर सहित कई श्रद्धालुओं ने अपनी सेवाएं दीं।



Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़