Explore

Search

November 9, 2026 9:36 pm

दीपावली पर जगमगाया चित्तौड़गढ़, नगर परिषद की भव्य सजावट ने जीता शहरवासियों का दिल

चित्तौड़गढ़। दीपावली के पावन पर्व पर वीर भूमि चित्तौड़गढ़ भव्य विद्युत सजावट एवं आकर्षक रोशनी से जगमगा उठी। शहर के प्रमुख चौराहों, मुख्य मार्गों एवं सार्वजनिक स्थलों पर नगर परिषद द्वारा की गई शानदार लाइटिंग ने दीपोत्सव की खुशियों को और अधिक यादगार बना दिया। शाम ढलते ही रोशनी से निखरे शहर की खूबसूरती देखने के लिए बड़ी संख्या में शहरवासी परिवार सहित पहुंचे। आकर्षक सजावट और मनमोहक रोशनी के बीच लोगों ने सेल्फी लेकर उत्सवी नजारों को सोशल मीडिया पर साझा किया। शहर की इस भव्य सजावट को लेकर नागरिकों में उत्साह एवं उल्लास का माहौल रहा।

चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने दीपावली पर नगर परिषद द्वारा शहर में की गई भव्य विद्युत सजावट की सराहना करते हुए कहा कि वीर भूमि चित्तौड़गढ़ अयोध्या नगरी की तरह जगमगा रही है। उन्होंने कहा कि दीपावली अंधकार से प्रकाश की ओर अग्रसर होने तथा अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय का पर्व है। शहर में आकर्षक रोशनी एवं सजावट से दीपावली का उत्सव और अधिक उल्लासपूर्ण बना है। सांसद जोशी ने इस शानदार आयोजन के लिए नगर परिषद सभापति अनिल इनानी, सभी पार्षदों एवं शहरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए नगर परिषद के प्रयासों की सराहना की।

दीपावली पर चित्तौड़गढ़ शहर को आकर्षक एवं भव्य रूप से सजाने के लिए सांसद सीपी जोशी एवं विधायक की प्रेरणा से नगर परिषद ने विशेष तैयारियां कीं। सभापति अनिल इनानी ने उपसभापति सुदर्शन रामपुरिया, शैलेन्द्र झंवर, भोलाराम प्रजापत सहित नगर परिषद की टीम के साथ सजावट की व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से अंजाम दिया। सामूहिक प्रयासों से शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर आकर्षक विद्युत सजावट की गई, जिसने चित्तौड़गढ़ को दीपावली पर विशेष पहचान प्रदान की।

शहर की भव्य सजावट एवं शानदार रोशनी को लेकर सांसद सीपी जोशी एवं शहरवासियों ने नगर परिषद सभापति अनिल इनानी सहित सभी पार्षदों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं पूरी टीम की सराहना की। नागरिकों ने कहा कि इस बार की सजावट ने चित्तौड़गढ़ की सुंदरता को नया आयाम दिया तथा दीपावली के उत्सव को यादगार बना दिया। शहरवासियों ने नगर परिषद के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए पूरी टीम को बधाई दी।

नगर परिषद सभापति अनिल इनानी ने शहरवासियों के स्नेह एवं सराहना के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ को सुंदर, स्वच्छ एवं विकसित शहर बनाना नगर परिषद की प्राथमिकता है। दीपावली पर की गई आकर्षक सजावट नगर परिषद की पूरी टीम के सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शहर के विकास, सौंदर्यीकरण, स्वच्छता, बेहतर रोशनी एवं मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। चित्तौड़गढ़ को सुंदर, सुव्यवस्थित एवं विकसित शहर के रूप में नई पहचान दिलाने के लिए नगर परिषद प्रतिबद्ध है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर