Explore

Search

November 23, 2026 2:16 am

जिला प्रमुख पद को लेकर कांग्रेस में दावेदारी तेज

चित्तौड़गढ़, 23 नवंबर। जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के बाद जिले में जिला प्रमुख की कुर्सी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। सामान्य महिला के लिए आरक्षित इस पद पर इसी वर्ग की प्रत्याशी को अवसर दिए जाने की मांग होने लगी है। इसी क्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के आमजन ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 21 से नवनिर्वाचित प्रत्याशी मंजू जागेटिया को जिला प्रमुख बनाए जाने मांग उठ रही है।
कार्यकर्ताओं के अनुसार, पूर्व में कन्नौज ग्राम पंचायत में उप सरपंच और सरपंच के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने ग्रामीण विकास के कई नए आयाम स्थापित किए थे। सरपंच के अपने कार्यकाल के दौरान करवाए गए अद्भुत और उल्लेखनीय विकास कार्यों के लिए उन्हें तीन बार राज्य स्तर पर सम्मानित भी किया जा चुका है।

लोगों ने कांग्रेस आलाकमान से मांग की है कि उनकी कार्यकुशलता और पिछली उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें चित्तौड़गढ़ का जिला प्रमुख बनाया जाए। कार्यकर्ताओं का मानना है कि सामान्य महिला वर्ग से आने वाली मंजू जागेटिया के नेतृत्व में जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित हो सकेगा और संगठन को भी जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी।
गौरतलब है कि हाल ही में संपन्न हुए चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के चुनावों में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 35 सीटों में से 28 सीटों पर प्रचंड बहुमत हासिल किया है, जबकि भारतीय जनता पार्टी महज 7 सीटों पर ही सिमट कर रह गई। स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय माना जा रहा है, जिसके चलते 25 नवंबर को होने वाले जिला प्रमुख के चुनाव से पहले दावेदारों और उनके समर्थकों की सक्रियता बढ़ गई है। जिला प्रमुख की दौड़ में पूर्व डेयरी चेयरमैन बद्री जाट जगपुरा की पत्नी रतनी देवी जाट जगपुरा भी शामिल हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर