चित्तौड़गढ़। हाल ही सम्पन्न हुए पंचायतराज चुनाव के जिला परिषद व पंचायत समिति के परिणामों में जिले में कांग्रेस का परचम लहराने पर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग व हेरिटेज कांग्रेस जोन मंडल के संयुक्त तत्वावधान में जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लौहार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा अभिनन्दन समारोह आयोजित किया गया जिसमें जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए जिले के सभी सीनियर नेताओं का आभार जताया।
हेरिटेज संगठन मंत्री रमेश लड्ढा एवं युवा नेता इमरान छीपा ने बताया कि शनिवार को कांग्रेस अल्पसंख्यक व हेरिटेज जोन मंडल के कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों के साथ जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचे। इसके पश्चात् जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया का मेवाड़ी पगड़ी पहना, फूल माला के साथ उपरना ओढ़ा कर स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं का मुँह मीठा कराया गया। समस्त कार्यकर्ताओं ने पंचायत राज का चुनाव परिणाम और शानदार सफलता को जिलाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया व जिले के सीनियर नेताओं के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और मेहनत का नतीजा बताया।
जिलाध्यक्ष प्रमोद सिंह सिसोदिया ने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हर कांग्रेस कार्यकर्ता की मेहनत, एकता और जनता के भरोसे की जीत है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि आगे भी इसी एकता के साथ कांग्रेस को और मजबूत करेंगे।
अल्पसंख्यक विभाग के जिला अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने आभार जताया एवं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि इसी तरह तन-मन-धन से कांग्रेस पार्टी के साथ डटे रहें और अपना योगदान-सहयोग करते रहें। आने वाले विधानसभा चुनाव में भी भारी मतों से विजय हासिल होगी और कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस मौके पर इम्तियाज हुसैन, इकबाल अब्बासी, रमेशचन्द्र लड्ढा, रमजान शरीफ छीपा, पवन मेड़तवाल, शब्बीर हुसैन रंगरेज, खुसरू कमाल, मोहसीन खान, शरीफ छीपा, अकील खान, अजय लोठ, सना मेडम, अब्दुल रशीद, रोनी, उस्मान गनी, सलीम नेता, फारूख नीलगर, परवेज, युवा नेता सद्दाम, शाहीद खान, हनीफ मंसूरी, लियाकत मंसूरी, मुख्तियार, असलम, गुलशेर खान, संजय जाजु, शिव टेलर, इमरान छीपा, शाहनवाज, शाहरूख, कादर लौहार, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद आलम, बब्बन, अयाम, मुरली दशोरा, दिलीप सेन, यासीन खान, मोहम्मद हुसैन, दीपक ढोली, नासीर खान, आसीफ, गिरीवर सिंह, साहिल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़