Explore

Search

November 29, 2026 8:25 am

प्रशासन

पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ व भदेसर में भाजपा के प्रधान व उपप्रधान बनने पर विधायक चन्द्रभान ने निकाली सांवलियाजी तक पदयात्रा


चित्तौड़गढ़। पंचायतीराज चुनाव में भारी सफलता अर्जित करते हुए विधानसभा क्षैत्र की पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ व भदेसर में भाजपा के प्रधान व उप प्रधान बनने की मनोकामना पूर्ण होने पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने शनिवार को सांवलियाजी तक पैदल यात्रा निकाली।
शहर के किर्ति प्लाजा स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय से आरंभ पैदल यात्रा में विधायक आक्या के साथ नवनिर्वाचित प्रधान भंवर सिंह खरड़ी बावड़ी, मांगी बाई भील, नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी, उप प्रधान शंकरी बाई, रचना लढ्ढा, उप सभापति सुदर्शन रामपुरिया, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, नगर मण्डल अध्यक्ष गौरव त्यागी, चुनाव कार्यालय प्रभारी ओमप्रकाश शर्मा, शेलेन्द्र झंवर, तेजपाल रेगर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता संपूर्ण रास्ते में बैण्ड बाजो व भजनो की धून पर नाचते गाते चल रहे थे। जगह जगह पर ग्रामीणों द्वारा विधायक आक्या, भाजपा पदाधिकारियो व कार्यकर्ताओं का पुष्प वर्षा, माल्यार्पण कर व उपरना ओढ़ाकर स्वागत किया। अनेक कार्यकर्ता रास्ते में भी पदयात्रा से जुड़ते चले गये।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर