राशमी। क्षेत्र के प्रमुख शक्तिपीठ मरमी माता में रविवार को सवामणि का आयोजन किया गया। सालों से चली आ रही परंपरा के अनुसार पांच गांवों के सहयोग से मरमी माता को सवामण लापसी का भोग चढ़ाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि अच्छी वर्षा की कामना एवं खरीफ फसल के अच्छे उत्पादन की कामना को लेकर प्रति वर्ष मरमी माता में सवामणि का आयोजन किया जाता है। हालांकि इसमें प्रसाद की मात्रा 3 से 4 मण तक भी होती हैं। लेकिन इसे आमतौर पर सवामणि चढ़ाना ही कहा जाता है। निकटवर्ती मरमी,जालमपुरा,गोकुलपुरा,लालपुरा,जगपुरा,पुनावता गांव के ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से सवामणि का आयोजन किया जाता है। रविवार को इस मौके पर माता चामुंडा का विशेष श्रृंगार किया गया। सर्वप्रथम ढोल बाजे के साथ ग्रामीण चामुंडा माता के मंदिर पहुंचे। जहां माता को लापसी का भोग चढ़ाया गया। इसके बाद लापसी श्रद्धालुओं में वितरित की गई। इस अवसर पर ग्रामीण उदयराम अहीर,भेरूलाल अहीर,रामलाल विजयवर्गीय,कालूराम विजयवर्गीय,हजारी लाल पुर्बिया,ऊंकार लाल अहीर,गोपाल दास वैष्णव,भूरालाल अहीर भी उपस्थित रहे।
प्रशासन
अधिकारी जन समस्याओं का करें त्वरित निराकरण – जिला कलक्टर
April 16, 2026
5:48 pm
जिला कलक्टर 16 को करेंगे पालोद में रात्रि चौपाल
April 15, 2026
6:29 pm
जनगणना 2027 के लिए जिले के फील्ड ट्रेनर्स की तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आगाज
April 15, 2026
6:28 pm