Explore

Search

October 16, 2026 4:49 am

चित्तौड़ शहर में बेड़च नदी का दम घोंट रही जलकुंभी

चित्तौड़गढ़, माय सर्कल न्यूज। ऐतिहासिक नगरी चित्तौड़गढ़ में जीवनदायिनी कही जाने वाली बेड़च नदी इस समय प्रशासन की अनदेखी का शिकार हो रही है। चित्तौड़गढ़ शहर की पद्मिनी होटल के पास होकर गुजर रही बेड़च नदी में इन दिनों जलकुंभी ने पूरी तरह से पांव पसार दिए हैं। नदी का एक बड़ा हिस्सा हरे चद्दर की तरह जलकुंभी से ढक चुका है। इतना ही नहीं नदी किनारे बने घाटों की लंबे समय से साफ-सफाई नहीं हो पाई है, जिससे चारों तरफ गंदगी और कचरे का अंबार लगा हुआ है।

नदी में जलकुंभी

स्थानीय निवासियों और प्रतिदिन नदी पर नहाने आने वाले लोगों को इस जलकुंभी और गंदगी के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी में उतरना तो दूर, बदबू के कारण किनारे पर खड़ा रहना भी मुश्किल हो चुका है। लोगों का कहना है कि जलकुंभी के कारण जहरीले जीवों का खतरा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से जल्द से जल्द बेड़च नदी से जलकुंभी हटवाने और घाटों की समुचित सफाई करवाने की मांग की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर