Explore

Search

March 25, 2026 3:51 pm

शीतलहर का अलर्ट : पहली से 8वीं तक के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में 7 से 9 जनवरी तक अवकाश घोषित

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। शीतलहर के अलर्ट को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष मोदी ने एक आदेश जारी कर प्रदेश के सभी जिला कलक्टर को उनके क्षेत्र में शीतलहर की परिस्थितियों के मद्देनजर सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में समय परिवर्तन/ अवकाश घोषित करने के लिए अधिकृत किया गया हैं। इसी क्रम में चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर आलोक रंजन ने एक आदेश जारी कर शीतलहर के मद्देनजर जिले के सभी सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में तीन दिन का अवकाश घोषित किया हैं। सभी सरकारी व गैर सरकारी कक्षा पहली से आठवीं तक के स्कूलों में 7 से 9 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया हैं। यह अवकाश केवल छात्र-छात्रों के लिए लागू रहेगा। शेष स्टाफ को स्कूल जाना होगा। आदेश में उल्लेख किया गया कि अवकाश के दौरान कोई संस्था प्रधान निर्धारित समय के दौरान कक्षा संचालन करता पाया जाता हैं तो उसके विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर