Explore

Search

September 1, 2026 2:00 pm

प्रशासन

जिला कलक्टर ने बेगूं एवं रावतभाटा में मतदान केंद्रों एवं मतगणना स्थलों का किया निरीक्षण,सुरक्षा व्यवस्था, बिजली, बैकअप, साफ-सफाई एवं मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

शीतलहर के मद्देननजर जिले के समस्त विद्यालयों में दो दिन अवकाश घोषित

भीलवाड़ा। जिला कलक्टर नमित मेहता ने शीत लहर और बढ़ती ठंड को देखते हुए जिले के समस्त सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश 7 जनवरी और 8 जनवरी को लागू रहेगा। जिला कलक्टर ने बताया कि यह निर्णय विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। उन्होंने कहा कि शीत लहर और ठंड के प्रभाव से विद्यार्थियों को बचाने के लिए यह आवश्यक है कि वे घर पर रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। जिला कलक्टर ने समस्त संस्था प्रधानों को निर्देश दिया है कि वे इस आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी संस्था प्रधान निर्धारित समय के दौरान कक्षा संचालन करता पाया जाता है तो उसके विरूद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जाएगी।यह अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए लागू रहेगा, जबकि शेष स्टाफ यथावत कार्य करता रहेगा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर