Explore

Search

June 29, 2026 10:03 pm

मेडिकल कॉलेज के बाहर अतिक्रमण की तैयारियां, रात को डाली जा रही मिट्टी, गुमटियां रखना शुरू

चित्तौड़गढ़। शहर के समीपवर्ती बोजुन्दा के पास करोड़ों रुपए की लागत से बन रहे मेडिकल कॉलेज की बाहरी दीवार के पास प्रशासन के अनदेखी के चलते अतिक्रमियों ने अतिक्रमण करना शुरू कर दिया हैं।

मेडिकल कॉलेज के बाहर डाली गई मिट्टी…

ऐसे में समय रहते प्रशासन ने कोई एक्शन नही लिया तो मेडिकल कॉलेज की बाहरी दीवार के पास खाली पड़ी जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ जाएगा। अज्ञात लोगों द्वारा अतिक्रमण करने की नीयत से रात के समय में डंपरों से मिट्टी खाली की जा रही हैं। मेडिकल कॉलेज के बाहर सड़क पर जगह-जगह मिट्टी के ढ़ेर लगा दिए। रात्रि को खाली की गई मिट्टी को समतल कर गुमटियां रखने का काम भी शुरू हो गया हैं।

मेडिकल कॉलेज के बाहर पड़ी खाली जगह में जगह-जगह मिट्टी की ढ़ेर

यहां तक कि अज्ञात लोगों ने डेयरी के बाहर परिसर की जमीन पर की गई तारबन्दी को तोड़ते हुए डम्पर से मिट्टी डाल दी और तारबन्दी के लगाएं गए तार भी चोरी कर ले गए। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट होने की तैयारियों की खबरों के चलते मेडिकल कॉलेज के बाहर अतिक्रमियों ने  अतिक्रमण करना शुरू कर दिया हैं। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की ओर से दीवार के पास डाली जा रही मिट्टी को लेकर भी अभी तक कोई एक्शन नही लिया गया हैं। ऐसे में अतिक्रमियों को हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर