Explore

Search

September 27, 2026 11:22 pm

श्रीमद् भागवत कथा के लिए धुमधाम से निकली कलशयात्रा

बेगूं । उपखंड क्षेत्र कि ग्राम पंचायत रावड़दा में बुधवार समस्त ग्राम पंचायत वासियों कि ओर से आयोजित होने वाली श्रीमद् भागवत कथा के लिए बुधवार प्रातः कलश यात्रा गोपालपुरा लक्ष्मीनाथ मंदिर से गाजे बाजे के साथ रवाना हुई, जिसका जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पारंपरिक वेशभूषा में मंगल गीत गाते और नृत्य करती हुई यात्रा में शामिल हुईं। इस अवसर गोपालपुरा में कथा वाचक नंदकिशोर दास महाराज ने लक्ष्मीनाथ मंदिर में पुजा अर्चना की। जिसके पश्चात कलशयात्रा कथा स्थल रावड़दा पहुंची, जहां श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर कथा वाचक नंदकिशोर दास महाराज,केलाश शर्मा, श्याम लाल शर्मा, विष्णु आमेटा, प्रकाश धाकड़, श्याम लाल धाकड़, रामलाल धाकड़, सुशील धाकड़,फुलचंद धाकड़,शेतान हलवाई, देवीलाल धाकड़, सहित समस्त ग्राम पंचायत वासी भक्त गण उपस्थित रहे

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर